Monday, 20 August 2018

मुलायम सिह यादव (नेता जी)


“लोग मेरी बात सुनेगे शायद मेरे मरने के बाद लेकिन सुनेगे जरुर . आज नए नेतृत्व और नई खूबियों की जरुरत है . बहुत आराधना हो चुकी ...फल चढाना और यशोगान भी हो चुका . नेता रहेंगे ,अनेक नेता रहेंगे ,एक नेतृत्व रहेगा ....लेकिन नया नेतृत्व व् नए लोग राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नहीं ,गाव के स्तर के होंगे .”-------------डा राम मनोहर लोहिया




सन् 1960 में जैन इण्टर कालेज, करहल मैनपुरी में आयोजित एक कवि सम्मेलन में उस समय के विख्यात कवि दामोदर स्वरूप ‘विद्रोही’ ने अपनी चर्चित रचना 'दिल्ली की गद्दी सावधान!' सुनायी तो पुलिस का एक दरोगा मंच पर चढ़ आया और विद्रोही जी से माइक छीन कर बोला-"बन्द करो ऐसी कवितायेँ जो शासन के खिलाफ हैं." उसी समय कसे (गठे) शरीर का एक लड़का बड़ी फुर्ती से वहाँ पहुँचा और उसने उस दरोगा को मंच पर ही उठाकर दे मारा. विद्रोही जी ने मंच पर बैठे कवि उदय प्रताप सिह जी से पूछा ये नौजवान कौन है, तो पता चला कि यह नौजवान और कोई नही ,बल्कि मुलायम सिंह यादव है. उस समय मुलायम सिंह यादव उस कालेज के छात्र थे और उदय प्रताप सिंह वहाँ प्राध्यापक थे. तत्कालीन भ्रष्ट शासन व्यवस्था के खिलाफ नौजवान मुलायम सिह की यह हिम्मत और निर्भीकता शीघ्र ही आने वाली एक क्रांतिकारी सामाजिक परिवर्तन की चेतावनी ही तो थी . 

मुलायम सिह यादव 

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था. इनके पिता स्व. सुघर सिंह, और माता स्व. मूर्ति देवी थी .पिता स्वभाव से साहसी और काफी परिश्रमी थे . उन दिनों ग्रामीण परिवेश काफी पिछड़े होते थे और मूल जरुरतो से भी अभावग्रस्त होते थे . किसानी तथा पशुपालन ही लोगो की आजीविका का एकमात्र साधन होता था . इटावा जिले के सैफई गाव की हालत भी कुछ ऐसी ही थी . पिता किसान थे और बेटे मुलायम सिह जी को एक नामी पहलवान बनाना चाहते थे . किन्तु मुलायम सिह ने शिछा प्राप्त करने के साथ - साथ सामाजिक भेदभाव और अन्याय के खिलाफ सन्घर्ष को भी अपना आदर्श बनाए रखा . उन दिनों जब उत्तर प्रदेश सरकार ने सिचाई शुल्क में असामान्य व्रद्धी कर किसानो के हितो पर हमला किया तो समाजवादी नेता डा लोहिया ने राज्य के 13 जिलो में 'सिविल नाफरमानी आन्दोलन' की शुरुआत की, जिसे बाद में ‘नहर रेट आन्दोलन’ का नाम भी दिया गया था . मात्र 15 साल की हलकी उम्र में ही मुलायम सिह ने तत्कालीन समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के आह्वान पर ‘नहर रेट आन्दोलन’ में भाग लिया और इस आन्दोलन में वह पहली बार जेल गए. 



जेल से छूटने के बाद मुलायम सिह यादव ने 1960 में जैन इंटर कालेज करहल से इंटर की परीछा पास की और इटावा में के के कालेज में आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश ले लिया .यहा से स्नातक करने के बाद 1963 में ए के कालेज शिकोहाबाद से बैचलर आफ टीचिंग (BTC) की परीछा भी उत्तीर्ण कर ली . इसके पश्चात उन्होंने राजनीति शास्त्र में एम् ए किया और जैन कालेज में ही राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता बन गए . शीघ्र ही उन्होंने राजनीति शास्त्र में आगरा विश्व विद्यालय से मास्टर डिग्री भी हासिल कर ली . इस प्रकार एक साधारण घर में जन्म लेकर मुलायम सिह यादव ने अपनी लगन और मेहनत से उच्च शिछा भी प्राप्त कर ली . कहा जाता है शिछा मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण करती है . इसलिए इसे उनका पारिवारिक संस्कार कहा जाए या फिर उनकी शिछा का कमाल कि अब उनके चेहरे में गम्भीरता और आचरण में श्रेष्ठता भी नजर आने लगी.





























मुलायम सिह यादव पिछड़े समाज से ताल्लुक रखते थे और उस दौर में जातिवाद चरम पर था . मनुष्य का मनुष्य के साथ कैसा भेदभाव ? जब तक सामाजिक समानता नही होगी , देश आगे कैसे बढेगा . इन्ही विचारों से प्रेरित मुलायम सिह यादव ने पिछडो को जागरूक किया और ग्रामीण जनता में व्याप्त तमाम बंदिशों ,सामाजिक असमानता ,भ्रष्टाचार ,जन विरोधी सरकारी नीतियों आदि का सदैव विरोध किया . वह एक किसान परिवार से थे अत: किसानो को होने वाली समस्त समस्याओं को भली भाति जानते थे .उनका द्रढ़ विशवास था कि जब तक किसानो की हालत में सुधार नहीं होगा तब तक देश का भी कोई विकास होने वाला नहीं है . समाज और देश के विकास के लिए संघर्ष करने की मुलायम सिह की इस भावना से तत्कालीन स्थानीय समाजवादी नेता नत्थू सिह और अर्जुन सिह भदौरिया काफी प्रभावित हुए . उस वक्त देश में काग्रेस की सरकार होती थी और किसी प्रभावशाली विपछ के अभाव के कारण कांग्रेस की निरंकुशता से भ्रष्टाचार भी खूब फल -फूल रहा था . काग्रेस की इस निरंकुशता पर लगाम लगाने की खातिर कुजात गांधीवादी और समाजवादी नेता डा राम मनोहर लोहिया काफी सक्रिय थे . मुलायम सिह भी समाजवादी नेता डा राम मनोहर लोहिया के विचारों से पूरी तरह ओत- प्रोत हुए तथा भ्रष्टाचार से संघर्ष का रास्ता अख्तियार कर लिया . मुलायम सिह ने डा लोहिया की नीतियों और आदर्शो को अपना मूल मन्त्र बनाया . इससे वह डा लोहिया के काफी नजदीक आते गये . यह निर्भीक मुलायम सिह जी का अद्भुत कुशल नेतृत्व था कि उनके नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ की भीड़ ‘डा लोहिया जिंदाबाद ‘ व 'समाजवाद जिंदाबाद ‘ के नारों में अन्याय के खिलाफ तुरंत एकजुट हो जाती थी.


मुलायम सिह ने एक शिछक के रूप में समाज में कन्या शिछा पर विशेष बल दिया . उन्होंने सामाजिक जन जागरण पर समुचित ध्यान दिया . वह तत्कालीन रुढ़िवादी समाज में दकियानूसी परम्पराओ को नष्ट कर एक ऐतिहासिक सामाजिक बदलाव देखना चाहते थे . जिसका प्रारम्भ उन्होंने इटावा के आस पास के छेत्र को अपनी कर्म भूमि बना कर किया . उनकी बातो का लोगो पर काफी असर हुआ किन्तु सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया काफी मंद गति से होती है और यह आम तौर पर अद्रश्य भी होती है . मुलायम सिह जी काफी मेहनती और कर्मठ थे इसलिए उन्होंने हार मानना सीखा ही नहीं था –वह चाहे शिछा का छेत्र हो ,राजनीति का हो या फिर पहलवानी का अखाड़ा ही क्यों न रहा हो . उन्होंने अशिछा रूपी अभिशाप से पिछडे समाज को मुक्त कराने और उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने का भागीरथ प्रयास किया . इस प्रकार एक योग्य शिछक और क्रांतिकारी समाज सुधारक के रूप में भी वह एकदम खरे साबित हुए . विद्यालय में उन्होंने अपने छात्रो का मार्गदर्शन करने के साथ -साथ उन्हें अनेक सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा , बाल विवाह ,छुआ छुत ,जाती प्रथा आदि सभी से कोसो दूर रहने हेतु प्रेरित किया .




मुलायम सिह यादव को कुश्ती लड़ने का काफी शौक था और सौभाग्य से वह जिस दंगल में भी गए वहा सदैव विजयी ही रहे . समय निकाल कर वह डा लोहिया द्वारा सम्पादित समाचार पत्र ‘जन ‘ को भी सदैव पढ़ते रहते थे . जिससे लोहिया जी के विचारों का तेज उनमे और गहरा होता गया तथा पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए वह खुल कर सन्घर्ष करने लगे . कभी -कभी एकांत में वह डा लोहिया के ओजस्वी और मौलिक विचारों का एकाग्रता से चिंतन भी करते थे . शिछक होने के नाते भाषा और विषय की पकड़ तथा संघर्ष की जुझारू शैली ने उन्हें एक कुशल वक्ता के रूप में भी स्थापित कर दिया था . उनके भाषण आम जन समस्याओं के मुद्दों से युक्त और भ्रष्टाचार के खिलाफ होने के साथ -साथ काफी सरल होते थे जो जनता के दिलो में सीधे रम जाते थे . एक बार डा लोहिया जब इटावा में एक आम जन सभा को सम्बोधित करने आये, तो उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओ से मुलायम सिह यादव से मिलने की अपनी इच्छा व्यक्त की. इस मुलाक़ात के बाद उन्होंने श्री नत्थू सिह जी से मुलायम सिह के द्वारा छेत्र में किये गए सामाजिक कार्यो की काफी प्रशंशा की . 


























इस ऐतिहासिक मुलाक़ात के बाद मुलायम सिह ,डा लोहिया , जयप्रकाश के विचारों का अनुसरण करते हुए राजनीति में सयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के संग समाज की सेवा करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गये . उस वक्त डा लोहिया की सयुक्त सोशलिस्ट पार्टी गरीबो की पार्टी थी . जिसके पास चुनाव लड़ने की खातिर धन की भी कमी रहती थी . तब नेहरु सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध डा लोहिया जी के ‘दाम बांधो ‘ आन्दोलन के कारण देश का पूंजीपति वर्ग काफी नाराज रहता था, इसलिए कही से पार्टी को धन मिलने का जुगाड़ भी नहीं था . ऐसी विषम परिश्थितियो में मुलायम सिह ने एक टूटी हुई साइकिल से ही अपने छेत्र का दौरा प्रारम्भ किया . हालांकि कुछ समय बाद कही से एक पुरानी जीप का जुगाड़ हो गया ,जिसके माध्यम से उन्होंने दूर -दराज की जनता से भी सम्पर्क साधना शुरू कर दिया . अपने जन सम्पर्क में वह लोगो को समाजवाद का वास्तविक अर्थ समझाते , उन्हें बताते कि समाजवाद का मतलब देश में समानता और खुशहाली लाना है . वह लोगो को समझाते कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए संघर्ष करना होगा . मुलायम सिह को उस दौर की यह बात भी काफी नागवार लगी कि जब किसी जाती विशेष के लोग सत्ता पर काबिज हो जाते है तो उनके कृत्य को विवेकपूर्ण और न्यायोचित कहा जाता है किन्तु वही जब हरिजन या पिछड़ी जाती के लोग अपने वाजिब अधिकारों की मांग करते है तो उन्हें जातिवादी कहकर उनका अपमान व तिरस्कार किया जाता है . उन्होंने अपने इन्ही क्रन्तिकारी विचारो को जनता तक पहुचाने के लिए 'क्रांति रथ ' का सहारा भी लिया . जनता के सुख -दुःख में शामिल होने से उनकी छवि गरीबो ,पिछडो के एक मसीहा के रूप में स्थापित होती चली गई . उनकी सभाओं में भारी भीड़ होने लगी . बढती लोकप्रियता से सन 1967 में जसवंत नगर सीट से मुलायम सिह जी भारी अंतर से चुनाव जीत गये और पहली बार विधान सभा में पहुचने में कामयाब हो हए . उस समय सदन में वह सबसे कम उम्र के विधायक होते थे . उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बाहुबली नेता कांग्रेस के लाखन सिह यादव की जमानत ही जब्त हो गई थी . विधायक बनने के बाद मुलायम सिह ने पिछडो और गरीबो की सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया . चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने जन समस्याओं हेतु अपना आन्दोलन जारी रखा और सितम्बर 1968 से दिसम्बर 1968 तक 3 महीने जेल में भी रहे . इसके पश्चात देश में आपातकाल के दौरान वह 19 महीने फिर से जेल में रहे. 





तत्कालीन वरिष्ठ किसान नेता चौधरी चरण सिह भी मुलायम सिह जी की कर्मठता और संघर्ष से काफी प्रभावित हुए . राजनीति की कर्म भूमि में मुलायम सिह यादव , अपने इष्ट राजनेता डा राम मनोहर लोहिया की लोहियावादी नीतियों को अपना आदर्श मान कर पिछडो ,गरीबो और किसानो के लिए निरंतर लड़ते रहे और पुन: वर्ष 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993, 1996, 2004 ,2007 और 2012 में भी उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए . मुलायम सिंह यादव अपनी अदम्य राजनैतिक इच्छाशक्ति व अपार लोकप्रियता के दम पर 1989 से 1991 तक, 1993 से 1995 तक और साल 2003 से 2007 तक 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने . साल 1982 से 1985 तक वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और नेता विरोधी दल भी रहे . वह वर्ष 1985 से 1987 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता, विरोधी दल बने और दुबारा फिर से 14 मई 2007 से 26 मई 2009 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल चुने गये . अपने लम्बे राजनैतिक जीवन में मुलायम सिह यादव ने स्पष्ट किया ,जिस तरह से सरकार ने किसानो के लिए अधिकतम जोत सीमा निर्धारित कर दी है उसी तरह से अधिक पूंजी -सीमा का भी निर्धारण किया जाए और लघु उद्योगों को मजबूत किया जाए . 18 मार्च 1986 को एक कटौती प्रस्ताव रखते हुए उन्होंने कहा कि आई ए एस सेवा में पी सी एस सेवा का कोटा 50 % कर दिया जाए और समाज के पिछड़े ,हरिजन एवं अल्प संख्यक वर्ग को देश की मुख्य धारा में लाने हेतु इन वर्गो के लोगो को अधिकारी बनाया जाए . उन्होंने सरकारी खर्च का 60 % क्रषि छेत्र को देने की वकालत की एवं गांधीवाद की अवधारणा पर चलते हुए बड़े उद्योगों की जगह छोटे उद्योगों को मजबूत करने की सलाह भी दी . 





मण्डल आयोग की सिफारशो का दौर रहा हो या फिर राम मंदिर आन्दोलन का मुश्किल दौर .....मुलायम सिह यादव ने अपने कर्तव्यो और सवैधानिक मान मर्यादाओं का बखूबी साथ निभाया . उमके मुख्यमंत्री रहते कारसेवको पर गोली चलवाने का आरोप भी लगाया गया . किन्तु जिन्होंने ऐसा आरोप लगाया वे यह नही स्पष्ट कर सके कि मुलायम सिह के स्थान पर यदि कोई अन्य व्यक्ति मुख्यमंत्री होता तो संविधान और देश की एकता को कायम रखने हेतु अपने कर्तव्यो का निर्वाह आखिर और किस प्रकार करता ? हालांकि लोकतंत्र में ऐसी घटनाए दुखद होती है किन्तु इनके लिए किसी व्यक्ति विशेष को दोषी नही ठहराया जा सकता है . संवैधानिक कुर्सी पर बैठा हुआ व्यक्ति देश के सवैधानिक कर्तव्यो और जिम्मेदारियों से बंधा होता है और पद ग्रहण करने से पूर्व वह उनके पालन हेतु शपथ भी लेता है . इस प्रकार नैतिक रूप से व्यक्तिगत दोषारोपण उपयुक्त नही होता है . किन्तु कहा जाता है कि इसी दौर में मंडल आयोग को कमजोर करने के लिए कमंडल का यह खेल खेला गया था . ऐसी स्थितिया राजनीति में किसी के लिए भी कठिन फैसले वाली होती है , किन्तु मुलायम सिह ने इसे बड़े आत्मविश्वास के साथ देश की सवैधानिक मर्यादाओ के तहत ही निपटाया . कठिन परिस्थितियों और संघर्षो में ही एक विशिष्ट व्यक्ति के असाधारण होने की पहचान होती है . इसीलिए इस घटना ने मुलायम सिह यादव को देश में एक बड़े धर्म निरपेछ नेता के रूप में भी स्थापित किया और वह देश की राजनीति में एक और बड़े कद के साथ आगे आये . दछिनपंथियों ने उन्हें 'मुल्ला ' कहा तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर इसका भी राजनैतिक जवाब दिया . इससे मुस्लिमो में भी उनके प्रति विशवास बढ़ गया . हालांकि बाद में दछिनपंथी अपनी इस राजनैतिक भूल पर पछताते भी रहे . मुलायम सिह यादव किसानो और कार्यकर्ताओ के लिए बिलकुल सहज थे . लोकप्रियता से उनके अनुयायी और कार्यकर्ता उन्हें नेता जी और धरतीपुत्र के उपनामो से भी पुकारने लगे .....ये जनता का उनके प्रति अमिट और अगाध प्रेम ही है ,जो स्पष्ट करता है की उत्तर भारत में वह जनता के बीच कितना अधिक लोकप्रिय है . 


मुलायम सिह जी ने अपना राजनैतिक सफ़र सयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के बाद लोकदल , जनता दल , जनता दल (S) तथा बाद में 4 अक्तूबर को लखनऊ में खुद की समाजवादी पार्टी बना कर जारी रखा . भारत के राजनीतिक इतिहास की यह एक क्रान्तिकारी घटना थी, जब लगभग डेढ़-दो दशकों से मृतप्राय समाजवादी आन्दोलन को उनके द्वारा पुनर्जीवित किया गया. 





‘राम मनोहर लोहिया आचरण की भाषा’- पुस्तक के अनुसार -

“बीसवी सदी के अंतिम दशक में समाजवादी पार्टी की श्री मुलायम सिह यादव की अध्यछ्ता में स्थापना कई दृष्टियों से भारतीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना कही जायेगी उस वक्त मुलायम सिह ने बड़े साफ़ शब्दों में कहा था की समाजवादी पार्टी जाति युद्ध और जाती विद्वेष की राजनीति में विश्वास नही करती .हमारा प्रयास होगा की हम समाज के अगड़े वर्ग के लोगो को समझा बुझा कर उनकी सहमति के साथ पिछड़े लोगो को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करे .साथ ही जो ऊची जातियों में गरीब और वंचित लोग है उनको भी पूरी तौर पर आरछ्ण और विकास की सुविधा मिले.सत्ता के विकेंदीकरण ,चौखम्भा राज्य की नीति, गावो को आत्म निर्भर बनाने की निति आदि पर गहराई से विचार विमर्श हुआ था.चाहे पिछड़े लोगो की बात हो ,देशी भाषा की बात हो ,साहित्य और संस्कृति को भरपूर समर्थन की बात हो, किसानो के हितो की बात हो, अल्पसंख्यको की रछा का मुद्दा हो,ग्राम पचायातो को अधिक से अधिक अधिकार देने की बात हो,नारी जाती को जीवन के हर छेत्र में सम्मानित करने की बात हो -मुलायम सिह यादव ने बहुत ही साफ़ सुथरी और संकल्पबद्ध दृष्टि का परिचय दिया है. समाजवादी विचारधारा को अधिक से अधिक आचरण की परिधि में ले आना मुलायम सिह जी की एक बड़ी उपलब्धि कही जायेगी.वे सत्ता का समाजवाद के लिए प्रयोग जिस जुझारूपन से करते है वह आश्चर्यजनक है. उनकी शैली की विशेषता है की वह कोई निर्णय बहादुरी और झटके के साथ ले लेते है.”



वर्ष 1996, 1998, 1999, 2004 और 2009 में धरतीपुत्र मुलायम सिह यादव लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए .एच. डी. देवेगौड़ा और इन्द्र कुमार गुजराल की सरकारों में 1996 से 1998 तक वह भारत के रक्षामंत्री के पद पर आसीन हुए . घोटालो और भ्रष्टाचार की आंधी के दौर में मुलायम सिह यादव का रछा मंत्री कार्यकाल बिलकुल बेदाग़ रहा . राष्ट्र प्रेम और आम जनता के प्रति लगाव तो उनमे पहले से ही कूट- कूट कर भरा हुआ था . उनके रछा मंत्री के कार्यकाल में एक ऐसी ही घटना है जिसने देश की सेना और समस्त राष्ट्र का सर गर्व से उंचा कर दिया था . नेता जी देश के रछा मंत्री के रूप में देश की सीमाओं के निरीछन / दौरे पर एक चौकी पर गये हुए थे . उन दिनों सीमा पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग अक्सर होती रहती थी . चौकी पर नेता जी हेलीकाप्टर से उतरने के बाद जैसे ही जवानो से मुखातिब हुए ,पाकिस्तान की तरफ से अकारण ही फायरिंग शुरू हो गयी ,कोई अन्य नेता होता तो ,सम्भवत : ऐसे माहोल में वहा से खिसकना ही उचित समझता ,किन्तु मुलायम सिह यादव ने तुरंत वहा मौजूद सैन्य आधिकारियो से पूछा, यह क्या हो रहा है? वहा मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उन्हें बताया कि, नेता जी ये पाकिस्तानी सैनिको की तरफ से जारी अकारण गोलीबारी है . इसे सुन कर मुलायम सिह यादव जी ने तुरंत कहा ,तो आप लोग क्या कर रहे है ? देश के रछा मंत्री की तरफ से आत्मविश्वास और देशभक्ति के ये बोल सुन कर सैनिको की छाती चौड़ी हो गयी और उन्होंने तुरन्त पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब देना भी शुरू कर दिया . नेता जी वही डटे रहे और अपने सैनिको का उत्साह वर्धन करते रहे . इस प्रकार एक रछा मंत्री की जिम्मेदारियों को भी उन्होंने बखूबी अंजाम दिया . साहस और निर्भीकता के साथ अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की ऐसी असाधारण प्रतिभा विरला ही देखने को मिलती है .उन्होंने रछा मंत्री रहते हुए सेनाओ में अनेक प्रशासनिक सुधार भी किये . पहले किसी सैनिक के शहीद होने पर उसका अंतिम संस्कार वही कर दिया जाता था, किन्तु मुलायम सिह ने ऐसी व्यवस्था बनायी कि अब शहीद सैनिको का शव पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके घर तक भेजा जाता है .

राजनीति में मुलायम सिह यादव ने सदैव सिद्धांतो को महत्व दिया . उनकी राजनैतिक दूरदर्शिता और फैसले लेने की कला और संगठन चलाने की छमता काफी अद्भुत है . उन्होंने समाजवादी नीतियों को व्यावहारिकता के धरातल पर उतारा और समाज के शोषित वर्ग को अपनी आवाज उठाने की ताकत दिलाई . वह अपने इष्ट डा लोहिया की तरह ही अंग्रेजी के स्थान पर राष्ट्रभाषा हिंदी को प्राथमिकता दिए जाने के पछधर रहे . उन्होंने उत्तर प्रदेश में उर्दू को हिंदी के बाद दूसरा स्थान प्रदान किया . हिंदी के छेत्र में विकास हेतु 'यश भारती ' सम्मान देने की प्रथा का शुभारम्भ भी किया . मुलायम सिह आज भी उम्र के इस पड़ाव पर सबसे कर्मठ राजनेता है और जनता के साथ अति सवेदनशील भी . उत्तर भारत में गाँधी ,लोहिया ,जयप्रकाश और राजनारायण जी के बाद मुलायम सिह अकेले ऐसे बड़े नेता है जो अपनी कड़ी मेहनत से देश की राजनीति में शून्य से शिखर तक पहुचे में कामयाब हुए . मुलायम सिह ने बचपन में गरीबी को बड़े करीब से देखा था इसलिए वह जब कभी भी सत्ता में आये तो गरीबो के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाये भी साथ ले कर आये . कन्याओं की शिछा की अपनी पुरानी मुहीम को उन्होंने कन्या विद्या धन के माध्यम से लागू किया और गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक सहायता देकर शिछित होने का सुनहरा अवसर प्रदान दिया . इसी के साथ उन्होंने बेरोजगारों को भत्ता और किसानो को कर्ज माफ़ी दे कर समाज की आर्थिक असमानता को भी दूर करने का अथक प्रयास किया . 


मुलायम सिह यादव सादगी पसंद व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते है . 12 अक्तूबर 1967 में समाजवाद के मूल स्तम्भ डा लोहिया की असमय म्रत्यु के बाद समाजवादी आन्दोलन में एक बिखराव सा आ गया . पहली पंक्ति के समाजवादी नेताओं जयप्रकाश ,मधु लिमये , आचार्य नरेंद्र देव आदि के बाद दूसरी पंक्ति के नेताओं में राजनारायण जी जाने जाते थे . राजनारायण जी ने आपातकाल और जनता पार्टी की सरकार में रह कर अपनी सार्थकता साबित कर दी . इसके बाद तमाम समाजवादी नेता चाहे वह जार्ज फर्नांडीज हो , लालू हो ,या नितीश रहे हो सभी अलग अलग पार्टी बना कर बंट गये . मुलायम सिह ने भी समाजवाद के साथ चलते हुए प्रदेश में ऐतिहासिक समाजवादी पार्टी की स्थापना कर दी . उनके तमाम साथी अवसरवादी होकर राह में उन्हें अकेला छोड़कर जाते रहे किन्तु मुलायम सिह अपने अदम्य साहस और समाजवादी नीतियों के साथ जनता के बीच पूरे आत्म विशवास के साथ डटे रहे . वह अपने अनेक साथियो के चले जाने से तनिक भी विचलित नहीं हुए और नए आत्मविश्वास से अपने विरोधियो को पराजित करते रहे . आम जनता के लिए वह अन्याय और भ्रष्टाचार से सन्घर्ष करते रहे और जनता भी उनका साथ बखूबी निभाती रही .किन्तु लोकतंत्र में सत्ता कभी स्थाई तौर पर किसी के पास नहीं रूकती है , जनता के पास जो बेहतर विकल्प होता है वह उसी पर अपनी मुहर लगाती है . राजनीति में घोर प्रतिस्पर्धा के साथ -साथ अन्य दलों में नैतिकता समाप्त होती गयी . ऐसे समय में नेता जी के सामने डा लोहिया के समाजवाद के साथ राजनैतिक ब्रह्मचारी बने रहने की कठिन चुनौती भी आ गयी . देश की राजनीति दलीय न होकर गठ्बन्धन की हो गयी . इस हालत में नेता जी ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ समाजवादी पार्टी का गठबंधन कर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी ताकत का एहसास भी कराया . उत्तर प्रदेश में दशको से मौजूद 2 बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों के बीच अपनी मजबूत स्थिति बना लेना मुलायम सिह के श्रेष्ठ राजनैतिक कौशल का ही परिणाम है . मुलायम सिह ने संविधान के अनुसार देश की धर्म निरपेछ विचारधारा का सदैव सम्मान किया . जिसके फलस्वरूप पुरे देश में उनका कद बढ़ता ही गया . 1996 में तो वह केंद्र में प्रधानमंत्री बनते -बनते रह गए . यहाँ भी उनके कुछ पुराने समाजवादी मित्रो के असहयोग के कारण यह अप्रिय स्थिति आई वर्ना वह प्रधानमंत्री तो बन ही जाते .किन्तु मुलायम सिह जी के व्यक्तित्व का ये अद्भुत पहलू है की वह अपने मित्रो की कभी आलोचना नहीं करते ,शायद वह यह भली भाँती जानते है कि राजनीति में कोई स्थाई दोस्ती या दुश्मनी नहीं रहती है . मुलायम सिह जी के व्यक्तित्व का कमाल है कि उनके विरोधी भी उनकी काफी तारीफ़ करते है . उन्होंने एक कुशल राजनेता की भाँती सभी राजनेताओ से मधुर सम्बन्ध स्थापित किये .





जब गठबंधन की राजनीति के दौर में सभी राजनैतिक दलों के द्वारा भीड़ को इकट्ठा करना महत्वपूर्ण होता गया . देश में धर्म और जाती की राजनीति की नई परम्पराए शुरू हो गई . इस राजनैतिक प्रतिस्पर्धा में मुलायम सिह जी को समाजवादी पार्टी के वजूद को कायम रखने के लिए कड़ी चुनौतिया मिलने लगी . इन सबके बीच मुलायम सिह जी ने अपना संतुलन बनाये रखा और जनता के समछ खुद को एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित किया . जब कभी समाजवादी मूल्यों से उनकी पार्टी का भटकाव हुआ तो जनता ने भी उन्हें समय आने पर सत्ता से बाहर कर दिया . किन्तु मुलायम सिह जी डा लोहिया के विचारों से ओत प्रोत थे अत: सत्ता या विपछ दोनों जगह वह जनता से नजदीक रहते और जन कल्याणकारी मुद्दों के पैरोकार बने रहते . जिसके फलस्वरूप जनता की नजर में वह सदैव अपना और पार्टी का कद ऊंचा करते गए .




मुलायम सिह यादव पर समाजवाद से भटकने और परिवार वाद के आरोप भी विरोधियो के द्वारा समय समय पर लगते रहे है . किन्तु ये आरोप कम, विरोधियो की साजिश ज्यादा साबित हुए .लोकतंत्र में जनता के द्वारा चुनने के बाद इस विवाद की जड़ स्वत: कमजोर हो जाती है .अवसर वादिता की राजनीति से कोई दल अछूता नहीं रहा किन्तु फिर भी मुलायम सिह जी ने कभी भी अपने धर्मनिर्पेछ रुख से कोई समझौता नहीं किया . डा लोहिया की समाजवादी नीतियों और कार्यक्रमों को मुलायम सिह की पार्टी ने उनके मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान और अखिलेश यादव की सरकार के दौरान भी विभिन्न योजनाओं के तहत लागू किया . 

काश अगर वैट जैसे मुद्दों पर मुलायम सिह जी की बातो को तत्कालीन केंद्र सरकार ने समझा होता तो महंगाई का आज ये आलम ही नही होता . लगभग 80 साल के नेता जी आज भी किसी अन्य नेता के मुकाबले सबसे अधिक चुनावी रैली करते है और उनकी रैलियों में भीड़ उनके बिलकुल नजदीक आना चाहती है . उनके राजनीति में लम्बे अनुभव और समाज सेवा को द्रष्टिगत करते हुए नेता जी को इंटरनेश्नल जूरी एवार्ड से भी सम्मानित किया जा चूका है . राजनीति के इस धुरंधर समाजवादी नेता ने डा लोहिया के आदर्शो पर चलते हुए देश में समाजवाद को नई ऊँचाइया दी है . आज जहा दोनों राष्ट्रीय पार्टिया पर घोटालो और भ्रष्टाचार के भीषण आरोप है ऐसे में उत्तर प्रदेश में उनकी समाजवादी पार्टी के विकास कार्यो ने जनता के दिलो को जीत लिया है .






























































2





































2

Sunday, 19 August 2018

राष्ट्र भाषा 'हिंदी' और 11 वा विश्व हिंदी सम्मेलन

(चित्र - 11वे विश्व हिंदी सम्मेलन का लोगो -मोर और डोडो )






11वा विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरिशस में प्रारम्भ हो चूका है . यह कार्यक्रम 18 अगस्त 2018 से 20 अगस्त 2018 तक मारीशस में चलेगा . भारत की तरफ से इस बार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी इस कार्यक्रम में भाग ले रही है . हालांकि यह एक विडम्बना ही कही जायेगी कि एक तरफ हमारी सरकारे अंग्रेजी शिछा को बढ़ावा देकर हिंदी की जडो में मटठा डाल रही है तो वही दूसरी तरफ विश्व स्तर पर हिंदी के प्रचार -प्रसार का ढोंग भी करती जा रही है .


सम्भवत: आज हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी विश्व की लाखो भाषाओं में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरे नम्बर की भाषा होगी ,किन्तु आजादी के बाद से ही देश के अंदर इसके अस्तित्व को अंग्रेजी भाषा से खतरा बढ़ता चला जा रहा है .



अंग्रेजी राज में 1857 की असफल क्रान्ति के बाद स्वतन्त्रता प्राप्ति हेतु जन- जागरण बेहद आवश्यक था जिसके लिए एक सामान्य भाषा की अत्यंत आवश्यकता महसूस हुई . इस प्रकार देश वासियों को स्वाभिमान को जगाने हेतु हिंदी एक सम्पर्क भाषा बन गयी और इससे इसे व्यापक प्रचार -प्रसार भी मिला . लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ,लाला लाजपत राय , पंडित मदन मोहन मालवीय , महात्मा गांधी आदि ने अंग्रेजी मानसिकता के विरुद्ध हिंदी को मातृभाषा के रूप में प्रयुक्त किये जाने की सख्त वकालत की . कहा जाता है कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने राजा शिवप्रसाद सितारे-हिंद के साथ मिलकर न्यायालय में हिन्दी और देवनागरी के लिए जोरदार संघर्ष भी किया. पंडित जी का कहना था कि जनता को न्याय दिलाने के लिए न्यायालय की भाषा हिन्दी ही होनी चाहिए. हिन्दी प्रचार के अग्रणी नेता मालवीय जी 10 अक्तूबर, 1910 को सम्पन्न हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष भी रहे थे.

इसी प्रकार सन् 1917 में गुजरात के भड़ौच गुजरात शिक्षा परिषद् के अधिवेशन में महात्मा गांधी जी ने भी अंग्रेजी को राष्ट्रभाषा बनाने का पुरजोर विरोध किया और हिन्दी के महत्त्व पर मुक्तकंठ से चर्चा की थी . उन्होंने कहा था , राष्ट्र की भाषा अंग्रेजी को राष्ट्रभाषा बनाना देश में ‘एैसपेरेण्टों’ (एैसपेरेण्टों) को दाखिल करना है. अंग्रेजी को राष्ट्रीय भाषा बनाने की कल्पना हमारी निर्बलता की निशानी है. उन्होंने सन् 1918 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन के इन्दौर के अधिवेशन में अपना हिन्दी-प्रेम प्रकट करते हुए कहा था, आप हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने का गौरव प्रदान करें. हिन्दी सब समझते हैं. इसे राष्ट्रभाषा बनाकर हमें अपना कर्तव्य-पालन करना चाहिए. देश में शिक्षा के सशक्त माध्यम पर चर्चा करते हए गाँधी जी ने 2 सितम्बर, 1921 को कहा था, अगर मेरे हाथों में तानाशाही सत्ता हो, तो मैं आज से ही विदेशी माध्यम के जरिए हमारे लड़के-लड़कियों की शिक्षा बन्द कर दूँ और सारे शिक्षकों और प्रोफेसरों से यह माध्यम तुरन्त बदलवा दूँ. 


बापू के अनुसार , "करोड़ों लोगों को अंग्रेज़ी की शिक्षा देना उन्हें ग़ुलामी में डालने जैसा है. मैकाले ने शिक्षा की जो बुनियाद डाली, वह सचमुच ग़ुलामी की बुनियाद थी. अंग्रेज़ी भाषा हमारे राष्ट्र के पाँव में बेड़ी बनकर पड़ी हुई है. भारतीय विद्यार्थी को अंग्रेज़ी के मार्फ़त ज्ञान अर्जित करने पर कम से कम 6 वर्ष अधिक बर्बाद करने पड़ते हैं, यदि हमें एक विदेशी भाषा पर अधिकार पाने के लिए जीवन के अमूल्य वर्ष लगा देने पड़ें, तो फिर और क्या हो सकता है ". वह कहते थे , "हिंदी और उर्दू नदियाँ हैं और हिन्दुस्तान सागर है. हिंदी और उर्दू दोनों को आपस में झगड़ना नहीं चाहिए, दोनों का मुक़ाबला तो अंग्रेज़ी से है". गाँधी जी कहते थे "मेरी मातृभाषा में कितनी ही ख़ामियाँ क्यों न हों, मैं इससे इसी तरह से चिपटा रहूँगा, जिस तरह से बच्चा अपनी माँ की छाती से, जो मुझे जीवनदायी दूध दे सकती है. अगर अंग्रेज़ी उस जगह को हड़पना चाहती है, जिसकी वह हक़दार नहीं है, तो मैं उससे सख़्त नफ़रत करूँगा. वह कुछ लोगों के सीखने की वस्तु हो सकती है, लाखों–करोड़ों की नहीं".


राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन जी हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संस्थापकों में से एक थे. आजादी के बाद देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद ने भी कहा था , मेरा दृढ़ मत है कि कोई भी शख्स अपनी मातृभाषा के द्वारा ही तरक्की कर सकता है..... देश भर को बाँधने के लिए, भारत के भिन्न-भिन्न हिस्से एक-दूसरे से संबंधित रहें, इसके लिए हिन्दी की जरूरत है. आधुनिक हिन्दी साहित्य के जन्मदाता भारतेन्दु हरिशचन्ट्ठद्र जी ने भी हिंदी साहित्यकारों का एक मण्डल बनाया था जिसमे भारतेन्दु हरीशचन्द्र के साथ अन्य सक्रिय सदस्य थे- पं. प्रताप नारायण मिश्र, पं. बालकृष्ण भट्ट, बदरी नारायण चौधरी, श्रीनिवास दास, बालमुकुंद गुप्त, रमाशंकर व्यास और तोताराम. भारतेन्दु हरीशचन्द्र जी ने हिन्दी पर व्याख्यान देते हुए कहा था- 'निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल'.


हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने पर कन्हैयालाल मानिकलाल मुंशी जी कहा करते थे , 'हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाना नहीं है, वह तो है ही'. किन्तु आख़िरकार 14 सितम्बर, 1949 को हिंदी देश की राजभाषा के पद पर भी प्रतिष्ठित हो गयी . किन्तु इसे देश का दुर्भाग्य ही कहा जाए कि राष्ट्रभाषा होने के बावजूद भी हिंदी भेदभाव का शिकार बनी रही . देश में जनसंख्या के हिसाब से हिंदी भले ही ताकत में भारी बैठती हो किन्तु भाषाई सत्ता तो अंग्रेजी के हाथो में ही बनी रही . नेहरु राज में ही अंग्रेजी की जड़े मजबूत करने की जो बुनियाद रख दी गयी थी , कालान्तर में वह आलीशान बंगले में ही तब्दील होती चली गयी . जिसके कारण 29 नवंबर 1967 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र संघ ने भाषा से सवाल पर एक आंदोलन किया. जिस पर विरोध कर रहे युवाओं पर पुलिस ने गोली चला दी , इसमें 2 छात्र घायल हुए . इस हिंसक घटना के बाद संसद का घेराव तक हुआ लेकिन जल्द ही बात आई -गयी हो गयी . किन्तु इसी दौर में गैर कांग्रेसवाद के जनक , कुजात गांधीवादी, समाजवाद के मूल स्तम्भ और प्रखर समाजवादी चिंतक डा राम मनोहर लोहिया जी भी अपना 'अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन' चला कर देश को अंग्रेजी की मानसिक गुलामी से आजाद करवाने हेतु अथक प्रयत्न कर रहे थे . वह कहते थे , "यदि सरकारी और सार्वजनिक काम ऐसी भाषा में चलाये जाएं, जिसे देश के करोड़ों आदमी न समझ सकें, तो यह केवल एक प्रकार का जादू-टोना होगा ,अंग्रेजी को खत्म कर दिया जाए". डा लोहिया अंग्रेजी के स्थान पर किसी भी अन्य प्रांतीय भाषा के वर्चस्व को स्वीकार करने के पछ में थे .वह स्वयम अंग्रेजी भाषा के साथ जर्मन भाषा के जानकार थे , किन्तु लोकभाषा और मातृभाषा को ही श्रेष्ठ मानते थे . उनका विचार था कि ," मैं चाहता हूं कि अंग्रेजी का सार्वजनिक प्रयोग बंद हो, लोकभाषा के बिना लोक राज्य असंभव है. कुछ भी हो अंग्रेजी हटनी ही चाहिये, उसकी जगह कौन सी भाषाएं आती हैं यह प्रश्न नहीं है. हिन्दी और किसी भाषा के साथ आपके मन में जो आए सो करें, लेकिन अंग्रेजी तो हटना ही चाहिये और वह भी जल्दी. अंग्रेज गये तो अंग्रेजी चली जानी चाहिये."

डा राम मनोहर लोहिया जी के 'अंग्रेजी हटाओ आन्दोलन' की गणना अब तक के कुछ गिने -चुने आंदोलनों में की जा सकती है. उनके लिए स्वभाषा राजनीति का मुद्दा नहीं बल्कि अपने स्वाभिमान का प्रश्न और लाखों–करोडों को हीन ग्रंथि से उबरकर आत्मविश्वास से भर देने का स्वप्न था. इसीलिए वह कहते थे , ‘‘मैं चाहूंगा कि हिंदुस्तान के साधारण लोग अपने अंग्रेजी के अज्ञान पर लजाएं नहीं, बल्कि गर्व करें. इस सामंती भाषा को उन्हीं के लिए छोड़ दें जिनके मां बाप अगर शरीर से नहीं तो आत्मा से अंग्रेज रहे हैं '. डा लोहिया की पुस्तको से उनके अंदर का एक उच्चकोटि का साहित्यकार व प्रखर मौलिक चिंतक भी नजर आता है .


डा राम मनोहर लोहिया के जाने के बाद देश में 'अंग्रेजी हटाओ ' के बजाय 'अंग्रेजी पचाओ ' ही प्रारम्भ हो गया . अंग्रेजी का जनाधार दिन ब दिन बढ़ता ही चला गया और आज ऐसी दुरूह स्थिति बन चुकी है की सोशल मिडिया हो या फिर आम बोल चाल , हिंदी के स्थान पर अंग्रेजी चारो तरफ अपने जलवे दिखाती नजर आती है . मीडिया और नौकरियों में अंग्रेजी को प्राथमिकता मिलने के कारण युवाओं में अब हिंदी साहित्य के प्रति कोई आकर्षण भी नही रहा है . हालात कुछ ऐसे हो चुके है कि राष्ट्रभाषा हिंदी के अतिरिक्त देश की अन्य प्रांतीय मातृभाषाये भी अंग्रेजी के सामने टिक पाने में असमर्थ दिखाई दे रही है . सरकार चाहे तो अपनी नीतियों से हिंदी को बढ़ावा देकर अंग्रेजी के बढ़ते वर्चस्व पर लगाम लगा सकती है . किन्तु देश में नेहरु राज रहा हो या फिर हिंदी के कवि अटल बिहारी बाजपेयी जी का ही प्रधानमन्त्री कार्यकाल , वास्तविकता के धरातल पर अंग्रेजी के आगे राष्ट्रभाषा हिंदी को प्राथमिकता नही मिल सकी है . 






Wednesday, 1 August 2018

भारत में जेलों की दयनीय स्थिति

देश में आम जेलों की हालत काफी बदहाल है . अधिकांश जेलों में छमता से बहुत अधिक कैदी रह रहे है . जेलों की बदहाल व्यवस्था के कारण अधिकतर जेले आम कैदियों के लिए नरक तो बड़े अपराधियों के लिए आरामगाह का स्थान साबित हो रही है .




नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के प्रिजन स्टैटिस्टिक्स इंडिया, 2015 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की कई जेलें, कैदियों की संख्या के लिहाज से छोटी पड़ रही हैं. इसके अनुसार भारतीय जेलों में क्षमता से 14 फीसदी ज़्यादा कैदी रह रहे हैं. इस मामले में छत्तीसगढ़ और दिल्ली देश में सबसे आगे हैं, जहां की जेलों में क्षमता से दोगेुने से ज़्यादा कैदी हैं. दिलचस्प बात ये भी है कि भारतीय जेलों में बंद 67 फीसदी लोग विचाराधीन कैदी हैं. यानी वे लोग , जिन्हें मुकदमे, जांच या पूछताछ के दौरान हवालात में बंद रखा गया है, न कि कोर्ट द्वारा किसी मुकदमे में दोषी क़रार दिए जाने की वजह से इन जेलों में बंद किया गया है . इस प्रकार अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से भारत की जेलों में ट्रायल या विचाराधीन कैदियों का प्रतिशत काफी ज़्यादा है. उदाहरण के लिए इंग्लैंड में यह 11% है, अमेरिका में 20% और फ्रांस में 29% है. क्या भारत के संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों के अनुसार ऐसे विचाराधीन कैदियों को उनके दोषी सिद्ध होने से पहले तक निर्दोष नही माना जाता है.









वही जेल में कर्मचारियों की अपर्याप्त संख्या जेलों के भीतर बड़े पैमाने पर हिंसा और अन्य आपराधिक गतिविधियों की वजह भी बनती है. जेलों के अंदर वर्ष 2015 में हर रोज औसतन 4 कैदियों की मौत हुई थी और कुल मिलाकर 1,584 कैदियों की जेल में ही मृत्यु हो गई. इनमें 14,69 मौतें स्वाभाविक थीं, जबकि बाकी मौतों के पीछे अस्वाभाविक कारणों का हाथ माना गया. जेलों में बंद महिलाओ की बात करे तो भारत में लगभग 18 हजार महिलाएं जेलों में बंद हैं और इनमें से 9 फीसदी तो अपने बच्चों के साथ ही यहां रहती हैं. आम पुरुषो की तरह ही इन जेलो में बंद महिला कैदियों की स्थिति भी बदहाल है. समय-समय पर इनके यौन शोषण की खबरें भी आती रहती हैं. NCRB के आंकड़ों के अनुसार , वर्ष 2014 में हालातों व यौन उत्पीड़न से आजिज आकर 51 महिला कैदियों ने आत्महत्या ही कर ली थी. 


स्पष्ट है कि देश की जेलो में आर्थिक रूप से कमजोर आम नागरिको के लिए सजा काटना कितना दुस्वार है . वही बड़े रसूख वाले लोग जेलों में आने से पहले ही अपने लिए सुविधाओ की व्यवस्था करवा लेते है . क्या यह बात जेलों में बंद कुछ कमजोर अपराधियों के साथ न्यायोचित है ?








Thursday, 26 July 2018

मोब लिचिंग (भीड़ द्वारा हत्या ) (Mob Lynching)

Mob Lynching अर्थात भीड़ द्वारा हत्या . आजकल देश में 'मोब लिचिंग' नामक इस नये शब्द का प्रयोग काफी ज्यादा किया जा रहा है हालांकि इस देश की सांस्क्रतिक विरासत के नजरिये से यह शब्द बिलकुल मेल नही खाता है किन्तु फिर भी पिछले कई सालो से भीड़ द्वारा की जा रही अनेक हिंसात्मक घटनाओ से यह नया शब्द हमारी आधुनिक संस्क्रती के साथ जुड़ सा गया है . यदि देश के गौरवशाली इतिहास में झाँका जाए तो हमारी  संस्क्रति 'विश्व बन्धुत्व ' और 'वसुधैव कुटुम्बकम ' के उच्चकोटि के दर्शनो से युक्त रही है किन्तु आज संचार के माध्यमो के काफी व्यापक होने के कारण अनेक वैश्विक घटनाओं ने बाकी दुनिया के साथ -साथ हमारी संस्क्रती पर भी अपना काफी असर छोड़ा है . इन प्रभावों में अनेक अच्छाईयो के साथ -साथ थोड़ी - बहुत बुराइया भी शामिल होती है . इसलिए कभी पूरी दुनिया को विश्व शान्ति का अमर संदेश देने वाला भारत आज मोब लिचिंग के दुष्प्रभावो मे अब खुद ही कैद हो गया है .

अमेरिका में मोब लिचिंग के शिकार 



वास्तव में मोब लिचिंग शब्द की उत्पति दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतान्त्रिक देश अमेरिका में मानी जाती है . ऐसा अनुमान है कि 'मोब लिंचिंग' शब्द का अविष्कार 2 अमेरिकियों चार्ल्स लिंच और विलियम लिंच के नाम पर 1782 ई के आस -पास हुआ होगा . कहा जाता है कि 1861 के अमेरिका में गृह युद्ध (सिविल वार ) के दौरान अश्वेत लोगो को श्वेत अमेरिकियों द्वारा मामूली अपराधो के लिए इस मोब लिचिंग से मार दिया जाता था . अनेक अफ़्रीकी नीग्रोस को श्वेत अमेरिकियों द्वारा भीड़ की शक्ल में फांसी पर लटका दिया गया था . यहाँ तक कि इस प्रक्रिया में हत्या के शिकार ज्यादातर लोग अदालत तक भी नही पहुच पाते थे . वास्तव में मोब लिंचिंग का उद्देश्य भी यही था कि लोगो को अदालत में अपना पछ रखने से पहले ही मार दिया जाए . सम्भवतः यहाँ पर श्वेत अमेरिकी लोगो का एक वर्ग अश्वेतों पर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहता था जिसके लिए उन्होंने मोब लिचिंग को ही अपना हथियार बनाया हुआ था . इस प्रकार इस मोब लिंचिंग शब्द के पीछे कही न कही अमेरिकी नस्लवाद की अवधारणा भी छिपी हुई है . 



देश में कुछेक भीड़ द्वारा जब कानून को अपने हाथ में लेकर किसी व्यक्ति को सजा दी गयी ,तो इसे मोब लिचिंग कहा गया . वास्तव में यह लोकतंत्र को भीड़तन्त्र में बदलने का एक असफल प्रयास है . हालाँकि यह भीड़ भी कई तरह की होती है . मसलन एक सामूहिक भीड़ प्राक्रतिक आपदाओ और किसी भी प्रकार के सामजिक और आर्थिक अन्याय से संघर्ष करने हेतु सशक्त विकल्प मानी जाती है तो दूसरी तरफ इसी भीड़ को यदि उन्माद से जोड़ दिया जाए तो फिर यह दंगा -फसाद और तोड़ -फोड़ के कार्यो में भी लिप्त हो जाती है . ऐसी भीड़ का कोई एक चेहरा नही होता है , इसलिए वास्तविक अपराधी को पकड़ना काफी दुष्कर होता है . देश में ऐसी भीड़ द्वारा कुछ लोगो को पीट - पीट कर भी मार दिया गया है .भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार ,"किसी व्यक्ति को उसके प्राण या दैहिक स्वतन्त्रता से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया द्वारा ही वंचित किया जाएगा ,अन्यथा नही ." इस प्रकार एक लोकतान्त्रिक देश में भीड़ द्वारा जारी ये हमले उसकी जनता की व्यक्तिक स्वतंत्रता और उसके मूल अधिकारों का हनन है .


मोब लिचिंग में प्राक्रतिक , विधिक और लोकतान्त्रिक नियमो का उल्लंघन होता है . उन्मादी भीड़ पीड़ित व्यक्ति की कोई बात नही सुनती और उसे अपना पछ भी नही रखने देती है . इस प्रकार यह भीड़ एक प्रकार की अतार्किक और अनैतिक हिंसा को जन्म देती है . देश की लोकतान्त्रिक प्रणाली में सभी नागरिक देश के संविधान से बंधे हुए है इसलिए उन सभी से यह उम्मीद की जाती है कि वह कानून का पालन भी करेंगे . किन्तु यदि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध किया भी है तो उसे अदालत में कानून के अनुसार सजा मिलेगी . ध्यान रहे इस महान देश में प्रत्येक नागरिक को सुचना का अधिकार ही नही वरन अपने विचारो के स्वतन्त्रता की आजादी भी हासिल है . 

भारत में मोब लिंचिंग की पहली घटना नागालैंड के दीमापुर में वर्ष 2015 में बताई जाती है जिसमे एक बलात्कार के आरोपी को भीड़ द्वारा मार डाला गया था . किन्तु गौ -रछा के नाम पर मोब लिंचिंग तो अब काफी आम हो गयी है . एक रिपोर्ट के अनुसार देश में वर्ष 2014 से लेकर 2018 तक लगभग 45 लोग मोब लिंचिंग के कारण अपनी जान से हाथ धो चुके है . वास्तव में, इस देश में इससे पूर्व भी भीड़ द्वारा सामूहिक होकर दलितों और पिछडो पर अत्याचार करने की सैकडो घटनाये हो चुकी है . अत : मोब लिचिंग जाती ,धर्म और नस्ल विभिन्न स्तरों पर अवसर देख कर करवाई जाती है और यह तो एक घोर विडम्बना ही है कि आज इक्कसवी सदी में भी देश के अंदर मात्र कुछ अफवाहों पर ही मोब लिचिंग की घटनाओं को अंजाम दे दिया जाता है . इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मुद्दे पर सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु एक सशक्त कानून बनाने का निर्देश दिया है .


















Saturday, 21 July 2018

आर्य समाज और दयानन्द सरस्वती


आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती (मूलशंकर ) ने 1875 में बंबई में की थी. दयानन्द जी की जन्मभूमि गुजरात थी . कहा जाता है आर्य शब्द का अर्थ है श्रेष्ठ और प्रगतिशील. इसलिए आर्य समाज को श्रेष्ठ और प्रगतिशील विचारधारा का समाज कहा जा सकता है . 


मूलशंकर जी के जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं हुईं, जिन्होंने उन्हें हिन्दू धर्म की पारम्परिक मान्यताओं और ईश्वर के बारे में गम्भीरता से सोचने पर विवश कर दिया . एक बार उनके बचपन में शिवरात्रि की एक घटना है. शिवरात्रि के दिन उनका पूरा परिवार रात्रि जागरण के लिए एक मन्दिर गया हुआ था. वहा सारे परिवार के सो जाने के पश्चात् भी वह जागते रहे कि भगवान शिव आयेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे. किन्तु उन्होंने देखा कि शिवजी के लिए रखे भोग को चूहे खा रहे हैं. यह देख कर वह बहुत आश्चर्यचकित हुए और सोचने लगे कि जो ईश्वर स्वयं को चढ़ाये गये प्रसाद की रक्षा नहीं कर सकता वह मानवता की रक्षा क्या करेगा? इस बात पर उन्होंने अपने पिता से बहस की और तर्क दिया कि हमें ऐसे असहाय ईश्वर की उपासना नहीं करनी चाहिए.

इसी तरह अपनी छोटी बहन और चाचा की हैजे के कारण हुई मृत्यु से वह  जीवन-मरण के अर्थ पर गहराई से सोचने लगे और ऐसे प्रश्न करने लगे जिससे उनके माता पिता चिन्तित रहने लगे. तब उनके माता-पिता ने उनका विवाह किशोरावस्था के प्रारम्भ में ही करने का निर्णय किया लेकिन बालक मूलशंकर ने निश्चय किया कि विवाह उनके लिए नहीं बना है और वह सत्य की खोज में निकल पड़े. फाल्गुन कृष्ण संवत्1875 में शिवरात्रि के दिन उनके जीवन में एक नया मोड़ आया और उन्हें नया बोध प्राप्त हुआ . वह घर से निकल पड़े और यात्रा करते हुए गुरु विरजानन्दके पास पहुंचे. गुरुवर ने उन्हें पाणिनी व्याकरण, पातंजल-योगसूत्र तथा वेद-वेदांग आदि का विस्तृत अध्ययन कराया. इसके बाद दयानन्द जी ने देश भर में अनेक स्थानों की यात्रा की. उन्होंने हरिद्वार में कुंभ के अवसर पर 'पाखण्ड खण्डिनी पताका' फहराई व अनेक विद्वानों से शास्त्रार्थ भी किए. दयानन्द तत्कालीन प्रचलित सभी धर्मों में व्याप्त बुराइयों का खण्डन करते थे , चाहे वह सनातन धर्म हो या इस्लाम हो या ईसाई धर्म हो. कहा जाता है कि दयानन्द 'स्वराज्य' के प्रथम सन्देशवाहक थे और 1857 की लड़ाई की प्रेरणा स्रोत भी . लोकमान्य तिलक और लाला लाजपत राय उनके मुख्य अनुयायी माने जाते है .








दयानन्द जी की मृत्यु जिन परिस्थितियों में हुई, उससे संदेह होता है कि इसमें निश्चित ही अग्रेजी सरकार या कुछ हिन्दू चरमपंथियो की सांठ-गाँठ रही होगी . दयानन्द जी की मृत्यु 30 अक्टूबर 1883 को दीपावली के दिन सन्ध्या के समय हुई थी. मान्यता है कि उन दिनों वह जोधपुर नरेश महाराज जसवन्त सिंह के निमन्त्रण पर जोधपुर गये हुए थे. वहां उनके नित्य प्रवचन होते थे और यदाकदा महाराज जसवन्त सिंह जी उनके चरणों में बैठकर उनके प्रवचन सुनते थे . एक बार दयानन्द जी राज महल में गए, वहां पर उन्होंने नन्हीं नामक एक वेश्या का अनावश्यक हस्तक्षेप महाराज जसवन्त सिंह पर देखा. उन्हें यह उपयुक्त नही लगा अत: उन्होंने महाराज को उनके राजधर्म के बारे में समझाया . जिस पर महाराज ने भी बड़ी विनम्रता से उनकी यह बात स्वीकार कर ली और नन्हीं से सम्बन्ध तोड़ लिए. इससे नन्हीं, दयानन्द जी के खिलाफ हो गई और उसने उनके रसोइए कलिया उर्फ जगन्नाथ को अपनी तरफ मिला कर उनके दूध में पिसा हुआ कांच डलवा दिया. किन्तु थोड़ी ही देर बाद दयानन्द जी के पास आकर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और क्षमा मांगने लगी . उदार-हृदय दयानन्द जी ने उसे छमा कर राह-खर्च और जीवन-यापन के लिए 500 रुपए देकर वहां से विदा कर दिया ताकि पुलिस उसे परेशान न कर सके . इसके बाद जब दयानन्द जी को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां सम्बन्धित चिकित्सक भी शक के दायरे में आ गया . उस चिकित्सक पर आरोप था कि वह औषधि के नाम पर दयानन्द जी को हल्का विष पिलाता रहा जिससे बाद में जब दयानन्द जी की तबियत बहुत खराब होने लगी तो उन्हें अजमेर के एक अस्पताल में लाया गया किन्तु तब तक काफी विलम्ब हो चुका था और दयानन्द जी को बचाया नहीं जा सका. 


दयानन्द जी के सभी अनुयायी आर्य समाजी व शुद्ध वैदिक परम्परा में विश्वास करते थे तथा मूर्ति पूजा, अवतारवाद, बलि, झूठे कर्मकाण्ड व अंधविश्वासों को अस्वीकार करते थे. आर्य समाज की मान्यताओं के अनुसार फलित ज्योतिष, जादू-टोना, जन्मपत्री, श्राद्ध, तर्पण, व्रत, भूत-प्रेत, देवी जागरण, मूर्ति पूजा और तीर्थ यात्रा मनगढ़ंत एवं वेद विरुद्ध हैं. आर्य समाज सच्चे ईश्वर की पूजा करने को कहता है, यह ईश्वर वायु और आकाश की तरह सर्वव्यापी है, वह अवतार नहीं लेता, वह सब मनुष्यों को उनके कर्मानुसार फल देता है. उसका ध्यान घर में किसी भी एकांत में हो सकता है. आर्य समाज ने छुआछूत व जातिगत भेदभाव का भी विरोध किया तथा स्त्रियों व शूद्रों को भी यज्ञोपवीत धारण करने व वेद पढ़ने का अधिकार दिया था. कहा जाता है 24 घंटे में 18 घंटे समाधि में रहने वाले योगिराज दयानंद ने लगभग 8 हजार किताबों का मंथन कर अद्भुत और क्रांतिकारी 'सत्यार्थ प्रकाश' की रचना की थी .अपने इस महाग्रंथ 'सत्यार्थ प्रकाश' में दयानन्द जी ने सभी मतों में व्याप्त बुराइयों का खण्डन किया था .


कहा जाता है कि भारत के 80 प्रतिशत स्वतन्त्रता सेनानी आर्य समाज को मानते थे . श्रेष्ठ और प्रगतिशील विचारो से युक्त होने के कारण शिरोल नामक एक अंग्रेज ने आर्य समाज और सत्यार्थ प्रकाश को ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ें खोखली करने वाला करार दे दिया था . वास्तव में आर्य समाज ने हिन्दू धर्म में एक नयी चेतना का आरंभ किया था और समाज सुधार की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण रोल भी अदा किया था .

आर्य समाज के कमजोर होते ही देश में पाखंड ,झूठ और आडम्बरो का बोलबाला बढ़ता गया जिससे धर्म की आड़ में भ्रष्टाचार भी काफी फलता -फूलता गया . आज के दौर में दुनिया के सभी धर्म खुद को सर्वश्रेष्ठ घोषित करने में लगे हुए है जिससे धार्मिक भ्रष्टाचार भी चरम पर है . धर्मो की इस प्रतिस्पर्धा ने उन्हें हिंसक होने को भी विवश कर दिया है . इन वैश्विक घटनाचक्रो से भारत भी अब अलग नही रहा . आज देश में धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति उन सभी झूठी परम्पराओ को भी पाल -पोष रही है जिनके विरुद्ध दयानन्द के आर्य समाज ने अपनी आवाज बुलंद की थी . किन्तु अब तो हालत कुछ ऐसी हो गयी है कि आर्य समाजी स्वयम ही कट्टरपंथी हिंसक भीड़ के शिकार बन रहे है . समाज में भाईचारा समाप्त होता जा रहा है  और कभी देश के स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान देने वाले इन समाज सुधारक आर्य समाजियों के बलिदान और स्वराज के सपने भी धुंधले होते जा रहे है .